भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दाग़दार चाँद / नीना सिन्हा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:38, 24 जुलाई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीना सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो तुम्हें फिर भी तन्हा करेंगे
उन्हें आजादख्याली पसंद नहीं

तुम अपना नाम कुछ भी रखो
वह उन्वान का अर्थ पूछेंगे

वह तुम्हारी मुस्कराहटों का मोल
पीड़ा की वजहें पूछेंगे

वह चाँद पर फिदा लोग
चाँद को दाग़दार कहेंगे!S