भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

टूट रहा एकांत / राहुल शिवाय

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:47, 15 अगस्त 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल शिवाय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

भूल रहे हैं
ख़ामोशी से सोना पर्वत
देवदार, चीड़ों, बर्फ़ों का
होना पर्वत

बाँट रहे
मैदान
आजकल रोज़ दरारें
दौड़ रहीं
उसके सीने पर
मोटर-कारें

सीख रहे हैं
आज धैर्य को खोना पर्वत

टूट रहा
एकांत
संत की घोर तपस्या
कितने दिन तक
और सहेगी
शोर तपस्या

फटे बादलों से
सीखेंगे रोना पर्वत
पूछ रहे हैं
धरती पर
तुमने क्या बोया
तुम्हें पता है
पर्वत-मन ने
क्या-क्या खोया

नहीं जानते थे कल
दुख को ढोना पर्वत।