भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बढ़ता चल / सुरंगमा यादव

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:20, 27 अगस्त 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरंगमा यादव }} {{KKCatKavita}} <poem> अँधेरों स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अँधेरों से हम नहीं डरने वाले
अँधेरों में हम तो करेंगे उजाले
चलते रहेंगे यूँ हीं मतवाले
पाँव में बेशक पड़े अपने छाले
काँटों से हमने काँटे निकाले
क्या-क्या सुनाएँ ढंग अपने निराले
अकेले रहे हम तो खुद को सँभाले
सुख में चले संग में हाथ डाले
मिला न कोई जो दुःख में निभाले
धरा,चाँद-सूरज चल रहे हैं अकेले
मन तू भी चला चल
छोड़ सारे झमेले।