Last modified on 11 दिसम्बर 2024, at 04:21

तुझसे मिलना / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:21, 11 दिसम्बर 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुझसे मिलना
तुझमें समा जाना
अनिर्वचनीय तृप्ति
पा जाना।
सपना क्या टूटा कि
असीम हाहाकार में
खो जाना
पाने और खोने का
यही क्रूर सिलसिला
हासिल है जीवन का
हे प्रिय!

13.5.2023