Last modified on 11 दिसम्बर 2024, at 23:41

हरपल शिकवा और शिकायत / दिनेश शर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 11 दिसम्बर 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरपल शिकवा और शिकायत
मानो जैसे एक रिवायत

अपनी गरज मिटाने खातिर
करते उसकी ख़ूब हिमायत

खाना पीना औ जीना, बस
दी किसने ये ख़ास हिदायत

मां ने कितनी बार कहा है
दुख में आती काम किफायत

अपनों की कब मानी तुमने
अपने घर-सा नहीं विलायत