Last modified on 15 फ़रवरी 2025, at 23:35

बात की खातिर / राकेश कुमार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:35, 15 फ़रवरी 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बात की खातिर समय को नष्ट करना छोड़ दें।
बात तो है बुलबुले-सी,हम पकड़ना छोड़ दें।

दूरियाँ हैं जब तलक फिर बात की है बात क्या,
बात बन जाए अगर,इससे पलटना छोड़ दें।

बात ही दे घाव जाती,और मरहम दे लगा,
जो बने नासूर उसको, याद रखना छोड़ दें।

बात की खातिर जहाँ में,जान की बाजी लगी,
जानकर अनजान बनना औ फिसलना छोड़ दें।

याद दुनिया में हमारी बात ही रह जायगी,
बात है मुश्किल इसे आसान कहना छोड़ दें।