भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वही गीत प्यारे सुनाएगा कब तक / अशोक अंजुम

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 9 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |अनुवादक= |संग्रह=अशोक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वही गीत प्यारे सुनाएगा कब तक?
तू जनता को उल्लू बनाएगा कब तक?

ये आवारगी छोड़ दे मान भी जा,
तेरा बाप तुझको खिलाएगा कब तक?

कई दिन से घोंचू तू पीछे पड़ा है,
बता गुलबदन को पटाएगा कब तक?

अरे ओ खजैले तू पीकर के पव्वा,
मेरी खोपड़ी को खुजाएगा कब तक?

अजी संतजी, छोड़िये धर्म-चर्चा,
उजाला हमें अब डराएगा कब तक?

ये नौसिखिये नेता के अब्बाजी बोले-
तू कुर्सी से टाँका भिड़ाएगा कब तक?

तू पैरोडियों से कभी चुटकुलों से-
दुकां मंच पर कवि चलाएगा कब तक?