भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हौसला भी रखती हूँ / संतोष श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:02, 22 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाँध रक्खा है क़सम देकर
उम्र के पड़ावों ने
वरना अपना दरो दीवार से
रिश्ता क्या है

जहाँ न सुबह हो, न शाम ढले
ठहर गए हैं जहाँ
हर एक पल वहीं के वहीं
वहाँ सफ़र से, रवानी से
रिश्ता क्या है

जब्त रखती हूँ
मगर हौसला भी रखती हूँ
बदल गए हैं जहाँ
मायने रिवायत के
वहाँ लकीर पर चलने से
रिश्ता क्या है