भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोकगीत / संतोष श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:36, 23 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं लोकगीत हूँ
शीर्षक विहीन
जो लिखा नहीं गया
गाया गया
जाने कहाँ- कहाँ
जाने कितनी रागों में
कितने स्वरों में
मैं रागों पर सवार
हवा का हिस्सा हो
गूँजता रहा ,भटकता रहा
दरबदर
गाया गया इस क़दर
कि गाँव, खेत ,खलिहान की
हदें भी न रोक सकीं मुझे
मैं फैलता गया
उस सदी से इस सदी तक
बेनाम, बेपता
जाने किस राह पर
चलता रहा
बैरंग लिफाफे सा