भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिंदगी का सबब / संतोष श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:59, 30 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाने कितने समंदर
धारे रहता है आसमान
अपनी कोख में
धरती से उसका
जाने क्या बंधन है
कि लौटा देता है
बार-बार
सारे समंदर धरती को
और हल्का हो
निहारता है
छलकती धरती को
मौसम के आने जाने तक

धरती भी तो
उमसती ,तपती
चटखती दरारों को
खामोशी से सहती
देती है आसमान को
अपना लहराता संसार

कभी नहीं मिलते दोनों
पर पाने लौटाने का
यह क्रम
दोनों निभाते आ रहे हैं
अपने जन्म से ही

उनका यह बंधन ही
मानव ज़िन्दगी का
सबब है