भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्रेम रंग की होली / संतोष श्रीवास्तव
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:05, 30 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
तुमने आज पुकारा मुझको
हो गए हर पल रंग सुनहरे
भीगा मन का तार तार
रंग गई सांझ सकारे होली
टेसू के फूलों ने रंग दी
चूनर मेरी झीनी झीनी
पुरवईया फागुन की लाई
फाग सुरीले ,गीत रसीले
भंवरों की टोली ने खेली
फागुन के फूलों से होली
उड़त गुलाल पीत रंग छाया
बेसुध कर गई भांग नशीली
कैसी तान ये छेड़ी प्रीतम
खुद मतवाली हो गई होली
रंग न जाने हिंदू-मुस्लिम
रंग न जाने काबा काशी
रंग उतर आते जब दिल में
रूहानी हो जाती होली
अब के बरस के फागुन में
बस यही दुआ है प्रभु तुझसे
मिट जाए नफ़रत की खाई
तब खिले प्रेम रंग की होली