भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भाषा अकेली कभी नहीं गिरती / कुंदन सिद्धार्थ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 30 मार्च 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुंदन सिद्धार्थ |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भाषा गिरती है
मनुष्य गिर जाता है

भाषा अकेली नहीं गिरती
उसके साथ गिर जाती है
मनुष्यता की समूची विरासत

कहते हैं कवि नरेश सक्सेना
चीज़ों के गिरने के नियम होते हैं
मनुष्यों के गिरने के
कोई नियम नहीं होते

कविवर मिलें तो पूछूँ
कि मनुष्यों के गिरने के
भले कोई नियम नहीं होते
भाषा के गिरने के नियम
जरूर होते होंगे

कहीं ऐसा तो नहीं
कि जब मनुष्य गिर जाता है
तो गिर जाती है भाषा?

क्योंकि
भाषा अकेली
कभी नहीं गिरती