भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सखी अब सहा नहीं जाए / भव्य भसीन
Kavita Kosh से
					सशुल्क योगदानकर्ता ५  (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:33, 8 जून 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भव्य भसीन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अब मोसे और रहा नहीं जाए।
अब सखी और सहा नहीं जाए।
पद पंकज बिनु हृदय है प्यासा,
सेवऊँ कैसे हाय कैसी निराशा।
अब ये प्राण धरा नहीं जाए,
अब मोसे...
तड़पत हिय हाय निसि दिन दुखे,
कल सो नैना रो-रो सूखे।
नैना रे अंसुवन बहा नहीं पाए,
अब मोसे...
साज सिंगार मैं कर लू पूरा,
ओढूँगी अब रंग सुनहरा।
आधा अधूरा न उनको भाए,
अब मोसे...
उनके लिए पीड़ा लाख है पाई,
सब छोड़ा प्राण देने आई।
अब ये पीड़ सही नहीं जाए,
अब मोसे
	
	