Last modified on 14 जून 2025, at 17:31

कार्यकर्ता-2 / चन्द्र गुरुङ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:31, 14 जून 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र गुरुङ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपने नेता का विरोध सुनना नहीं चाहा
उन्होंने दोनों कान बन्द कर लिए

अपने नेता की ग़लती देखनी नहीं चाही
उन्होंने दोनों आँखें भी ढक लीं

बन्द कान
ढकी आँखें
जब
उसे देश के लिए बुलाया गया
उसने कुछ नहीं सुना
उसने कुछ नहीं देखा