भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यारा-सा चाँद / चन्द्र गुरुङ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:32, 14 जून 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र गुरुङ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक चाँद
पहाड़ी पर नज़र आता है
धीरे-धीरे उतरता है
कुएँ के अन्दर जाता है
नदी के किनारे पहुँचता है
शायद, ढूंढ़ता रहता है
रात के सीने में
अपना प्यार

वो चाँद
चढ़ता है पेड की बाँहों के ऊपर
पत्तियों पर
टहनियों पर

इधर–उधर
पहुँचता है हर घर की दहलीज़ पर
कोन–कोने में
खिड़कियों में
गलियों में
और दिखाई नहीं पड़ता फ़िर कहीं

ओ दिलरुबा
मेरे दिल के आकाश में पहुँचकर तुम
चमकते हो एक प्यारे से चाँद की तरह।