भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अच्छी खबरें दिया करो / चन्द्र त्रिखा
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 18 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अच्छी खबरें दिया करो
सहज ज़िन्दगी ज़िया करो
सफर न जाने कितना हो
हर इक लम्हा ज़िया करो
स्वाद बदलने की खातिर
कभी कभी हंस लिया करो
सूरज चांद सलामी दें
ऐसा भी कुछ किया करो
भले वसूली जीरो हो
सुख के कर्ज़ दिया करो
अच्छी खबरें दिया करो
सहज ज़िन्दगी ज़िया करो