भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भटका-सा मन / चन्द्र त्रिखा
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 18 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
भटका-सा मन
आवारापन
गाओ जीवन
छोड़ो क्रंदन
साथ चलो तो
मन वृंदावन
तेरा मिलना
ताक धिना धिन
आओगे तो
बरसेंगे घन
जाओगे तो
रोएगा मन
जीवन-संध्या
एकाकीपन
इसे दुलारो
सहमा बचपन