Last modified on 18 अगस्त 2025, at 22:50

इतनी दिलचस्प क्यों / चन्द्र त्रिखा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:50, 18 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इतनी दिलचस्प क्यों हयात मिली
दर्द की सारी क़ायनात मिली

सब के कंधों पर अपनी लाशें थीं
आज सूरज के घर में रात मिली

चाल जो भी चले गज़ब की चले
फिर भी अपने खिलाफ मात मिली

शहर सारा ही गुमशुदा-सा दिखे
खुद-फरेबी से कब निज़ात मिली

क्या बताएँ कि हमको क्या न मिला
आप की एक-एक बात मिली