भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अब सुनहरे ख़्वाब से / विनीत पाण्डेय
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 21 अगस्त 2025 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनीत पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अब सुनहरे ख़्वाब से आँखों की दूरी है बहुत
चार रोटी काम के बदले मजूरी है बहुत
जान कर भी झूठ का सिक्का है चलता अब यहाँ
बोलती सच ये जुबाँ भी बे-शऊरी है बहुत
पा रहा हर शय वह क्योंकि एक खूबी उसमें है
उसके लहजे में शुरू से जी हुज़ूरी है बहुत
शेर का मजमून होता ग़ौर के क़ाबिल मगर
शेर कहने का सलीक़ा भी ज़रूरी है बहुत
लिख चुका हूँ जो हुआ है ज़िन्दगी में अब तलक
पर अभी मेरी कहानी तो अधूरी है बहुत