भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बच्ची की कहानी / गीत चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:55, 7 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गीत चतुर्वेदी |संग्रह= }} <Poem> उसकी कहानी में कोई भ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसकी कहानी में कोई भी आ सकता है
पर उसका जाना वह ख़ुद तय करती है
गुड़ियों से खेलती है क्ले से फूल बनाती है
ज़्यादातर समय आप उसे कंप्यूटर पर या काग़ज़ पर
चित्र बनाते या रंग भरते देख सकते हैं

उसकी साँस से फूलती है उसकी कहानी।