भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जंगल-3 / कीर्त्तिनारायण मिश्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:30, 22 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कीर्त्तिनारायण मिश्र |संग्रह= }} <Poem> जंगल तुम कित...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जंगल
तुम
कितने अरक्षित
कितने उत्पीड़ित
कितने अशान्त हो

अभय थे
अरण्य बने
फिर अभ्यारण्य हुए
कितने उदभ्रान्त हो

छाती पर क्या-क्या नहीं उगा लिए
पेड़-पौधे वनस्पतियाँ-औषधियाँ
शाल-सागवान चन्दन-चीड़
सबमें अपनी काया भरी

पक्षियों-वनचरों
बनैलों-विषैलों
पत्थरों-पर्वतों
सबको अपना हृदय-रस पिलाया