भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भर रही अंग में थी अनंग-मद सिहर लहर पुरवईया की / प्रेम नारायण 'पंकिल'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:07, 24 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> भर र...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
भर रही अंग में थी अनंग-मद सिहर लहर पुरवईया की।
लगता कदम्ब की डाल-डाल पर मुरली बजी कन्हैया की।
घन की बूँदों ने भिंगो दिया कीर्तिदा कुमारी की काया ।
प्रिय संग घटी वृन्दावन की सुधियों का ज्वर उमड़ आया।
केकी-नर्तन था इधर, उधर थिरकती जलद में थी चपला।
नभ अवनि-बीच घी धूम रहे चुप कैसे, चीख उठी अबला।
"हो ललित त्रिभंग! कहाँ विकला बावरिया बरसाने वाली-
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवनवन के वनमाली॥४॥