भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहाड़-3 / दीनू कश्यप

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:01, 28 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनू कश्यप |संग्रह= }} <Poem> अब रात-बेरात काले अर्धच...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब रात-बेरात
काले अर्धचन्द्र-सा
खड़ा रहता है वह

उसकी गोद में
टिमटिमाता है
कुछ--

बचे हुए पेड़
मायूसी में कहते हैं
यह आग नहीं
बंधुआ रोशनी है
वरना
पहाड़ काला ना होता।