भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बोले ”सित दशने! भानु प्रसव पीड़ा से अरूण हुई प्राची / प्रेम नारायण 'पंकिल'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:42, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> बोल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बोले ”सित दशने! भानु प्रसव पीड़ा से अरूण हुई प्राची।
शशिमुखी! माँगती दूध-भात सखि! शुकी पिंजरे में नाची।
पी रहा प्रतीक्षा की कब से कृशकाये! उन्मीलित प्याली।
कब विहॅंसेंगे सखि! कुन्द दशन कब सिहरेगी कुन्दन बाली।
दिनमणि-किरणें निकली तन्वंगी! जागो हिमकर सी हँस लो।
गदराई तरूणाई मृगनयनी! जागो, कंचुकि में कॅंस लो”।
आओ प्रिय! सूनी सेज विकल बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥96॥