भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गिरि मौन, धरित्री मौन, मौन नभ अनुपम मौन सुमन-श्वाँसे / प्रेम नारायण 'पंकिल'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> गिर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गिरि मौन, धरित्री मौन, मौन नभ अनुपम मौन सुमन-श्वाँसे।
चल रहा अनकहा सृष्टि-चक्र शाश्वत प्रेरित हरि-इच्छा से।
नीरव ही ढुलक अमोलक आँसू करता मृदु कपोल क्षालन।
कितना शीतल कितना सुरभित बतला न कभीं पाता चन्दन।
है प्राण! निहारा अनुरागी नयनों का नीरव अभिनन्दन।
होता है मोहक प्राणनाथ! अनबोले अधरों का चुम्बन।
सब जान जान भी चीख रही बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥109॥