भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहते थे ”तेरे युगल नयन ज्यों जलक्रीड़ा करती मछली / प्रेम नारायण 'पंकिल'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:49, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> कहत...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
कहते थे ”तेरे युगल नयन ज्यों जलक्रीड़ा करती मछली।
विद्रुम मणि-दीप्त अधर, नितम्ब द्वय, पृथुल द्वीप वृषभानु लली।
स्मर-कलभ कटा टोपी वक्षोरुह नाभि यथा गम्भीर भॅंवर।
मम सुमुखि! विपुल प्रेमामृत-सागर-मयी रही हो सतत लहर”।
निक्षिप्त पुलक भुजदंड अंस मद-कल-करि सम वृन्दावन में।
विचरते कभीं श्रम हरते मेरा बैठ निकुंज बीच क्षण में।
आ जा, हे रसिकमौलि! विकला बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥130॥