भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुधि करो कहा था, ”जहाँ चरण रखती पंकज खिल जाते हैं / प्रेम नारायण 'पंकिल'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:50, 2 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> सुध...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



सुधि करो कहा था, ”जहाँ चरण रखती पंकज खिल जाते हैं।
हो जाती है दिशि धवल अधर के दल जब जब हिल जाते हैं।
वैसे तो देखे हैं हमने सुन्दरि! संसृति के सारे सुख।
पर करता सबका तिरस्कार तेरा परिरंभण, तेरा मुख।
करती मेरा पथ-अन्वेषण नित उझक झरोखे झाँक गयी।
तुमको वसुन्धरा चूम-चूम मुदिता मघवा-धनु आँक गयी”।
अब बैठ अकेले हिचक रही बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥133॥