भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आपका मेरा हर किसी का दु:ख / जहीर कुरैशी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:23, 4 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जहीर कुरैशी |संग्रह=चांदनी का दु:ख }} Category:ग़ज़ल <po...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आपका, मेरा, हर किसी का दु:ख
एक जैसा है आदमी का दु:ख

बन न जाए वो रोज की पीड़ा
आज जो है कभी-कभी का दु:ख

स्वच्छ सड़कें समझ नहीं सकतीं
गंदी बस्ती की उस गली का दु:ख

पीर अपनी पहाड़ लहती है
धूप क्या जाने चाँदनी का दु:ख

शेष फिर भी बहुत अँधेरे हैं
हाँ,यही तो है रोशनी का दु:ख