भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आने वाले दिनों में क्या होगा.. / श्रद्धा जैन

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:05, 6 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: किसने जाना कि कल है क्या होगा<br> कुरबतें या के फ़ासला होगा<br><br> आज र...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसने जाना कि कल है क्या होगा
कुरबतें या के फ़ासला होगा

आज रोया है वो तो रोने दो
हो न हो ख़ुद से वो मिला होगा

चाँद जो पल में बन गया मिट्टी
रात दिन किस तरह जला होगा

ज़ुल्म करता नहीं वो बन्दों पर
आज दुनिया का रब जुदा होगा

यूँ न ढूँढों यहाँ वफ़ा "श्रद्धा"
तन्हा-तन्हा-सा रास्ता होगा