भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ईश्वर और मनुष्य / केशव

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:10, 7 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=|संग्रह=धरती होने का सुख / केशव }} <poem> ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन्य्ष्य
एक फल
सृष्टि की प्रार्थना का
ईश्वर नी की स्वीकार
अपने किसी कमजोर पल में

ईश्वर के हाथ
लम्बे हैं
पर
मनुष्य की भूख से
लम्बे नहीं

ईश्वर ने दिया
वरदान
मनुष्य ने उसे
ईश्वर पर ही आज़ामाया
प्राणों की भीख माँगता
ईश्वर आगी-आगे
मनुष्य पीछे-पीछे दनदनाया

मनुष्य
एक उधार है
ईश्वर पर सृष्टि की सुबह से
चुके न चुके
शाम तक

ईश्वर की
आदत है मनुष्य
मनुष्य की
आदत है
उस आदत को भुनाना

अपनी ही रचना के सम्मुख
कितना लाचार है ईश्वर
आश्चार्य
कि बेजार नहीं