भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुख / सीमा सोनी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:55, 9 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीमा सोनी }} <Poem> कब बदलते हैं दुख... हर काल और हर युग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कब बदलते हैं दुख...
हर काल
और हर युग में
एक होती है
उनकी भाषा
और रंग-रूप

कब बदलते हैं दुख...
उनके चित्र बदल जाते हैं
बदल जाते हैं उनके मायने
रूठ जाते हैं
सारे सुख उनके सामने...

कब बदलते हैं दुख...
दिन बदल जाते हैं
दुख नहीं बदलते
वे फिर-फिर लौट आते हैं
रूप बदल कर।