Last modified on 18 फ़रवरी 2009, at 10:22

चिड़िया की भाषा / सुदर्शन वशिष्ठ

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:22, 18 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=जो देख रहा हूँ / सुदर्शन ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चिड़िया नहीं बोलती हिन्दी
अंग्रेजी या फ्रेंच
सभी देशों में एक चिड़िया की भाषा
समझ जाती है दूसरी चिड़िया
आकाश की चिड़िया हो
या पाताल की
चिड़िया बोलती है एक ही भाषा
मीठी और महान
प्रेम की भाषा।