भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाज़ार भाव / अवतार एनगिल

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:39, 18 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> हाट के द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हाट के दिन
जाने कहाँ-कहाँ से
चलकर
आते जा रहे हैं लोग
आदमी औरतें बच्चे
और भरने लगा है
बाज़ार का पाट
चहुं ओर गहमा-गहमी
चल रहा- भाव-ताव
हो रहा- मोल-तोल
ठीक-ठीक लगाओ...
खरीद के भाव दे रहा हूँ
माप दो!
रहने दो!
सोना तौल रहे हो क्या?
इस भाव आगे मिलेगा!
आप तो नाराज़ हो गये,बहन जी.....
अब नहीं गुंजाईश, भाई साहब...
कुछ तो रियायत कीजिए!
कुछ भी मत दीजिए!
आपकी अपनी दुकान है
लूटोगे क्या ?
लेना है तो लो, वर्ना रास्ता नापो!