भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्फ़ के फाहों की तरह / तुलसी रमण

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:44, 19 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=पृथ्वी की आँच / तुलसी रमण }} <Poem> न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नहीं उतरी
एक भी पँखुड़ी
देवदार ने नहीं गाया
सयाळे का कोई गीत

नहीं मंडराये आकाश में
लाल-पीली चिड़ियों के समूह
शहर की बगलों में
चुपचाप घुस आया जाड़ा

अनमना-सा
आता सूरज...
        चला जाता

पौष की कटार पर
सोया पड़ा शहर
पाळे की परतों में
सुलग रही आग

आओ...
बर्फ़ के फाहों की तरह
ऊष्मा लेकर आओ

सामने के टीले से
गाना कोई गीत लंबा
पिघल जाएंगी
पाळे की परतें
शें ई ..शें ई .. गायेंगे
झूमेंगे देवदार

दोनों कानों में
उंगलियाँ देकर
शाबा..श बोलूँगा
सीटी बजाउँगा
तुम्हारी लय के
हर स्पंदन को
समेटूँगा
पहले प्यार की तरह