भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

औरतें: चार / तुलसी रमण

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 19 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=पृथ्वी की आँच / तुलसी रमण }} <Poem> द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देवता के आँगन में
बजता है नगारा
धीरे-धीरे धमनियों मे
              उतरती ताल
अँधेरी संदूक की गंध से
निकलते वही मेळे-खेळे के कपड़े
              साल में एक बार
मक्की के खेतों से गुज़रती हुई
जुट जाती वे

सारी द्कानें घूमने के बाद
बच्चों के लिए पीं-पीं
मर्दों के लिए रुमाल
और अपने लिये चूड़ियाँ खरीद कर
झूला झूलती और
जलेबी खाती औरतें
साल में एक बार