भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

औरतें: पाँच / तुलसी रमण

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:01, 20 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=पृथ्वी की आँच / तुलसी रमण }} <Poem> ज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब बिस्तर में सो रहा होता
पौष की सुबह का गाँव
दू.....र कहीं जंगल में
            गाती हैं
तारों की गिनती में
             भुलाए जाते
दिन भर के थके-हारे बच्चे
तब कहीं लौटती हुई
बान के जंगल में
दूध टपके आँचल से
             बतियाती हैं

भोर के तारे को
साँध्य तरे से
मिलाती हैं
जुलाई 1998