भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कांक्रीट के शब्द / हेमन्त जोशी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:46, 25 फ़रवरी 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जटिलताओं के वृक्ष
नहीं हिलते विषम हवाओं में

अब नहीं बहते शब्द
सघन इमारतों से
छा जाते हैं
और उनके भीतर
खोजना होता है हमें।