भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुनिया - १ / केशव

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:28, 1 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=ओ पवित्र नदी / केशव }} <Poem> हम-तुम छोड़ आ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम-तुम
छोड़ आये हैं एक दुनिया
हमारे पास अब
अपने-अपने चाकू हैं
खुरचते हैं जिनसे
अपनी छोटी-सी दुनिया को

लपकते हैं
गरजते हैं
छान-छानकर
अपनी ज़िंदगी में पड़े कंकड़ों को

क्या इसीलिए छोड़ी थी वह दुनिया
क्या इतनी थोड़ी है
यह दुनिया
कि बार-बार लौटते हैं
उसी खिड़की के नीचे
जिसे साथ-साथ
बंद कर आये थे हम