Last modified on 12 मार्च 2009, at 17:18

या तो हमसे यारी रख / विज्ञान व्रत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 12 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} <Poem> या तो हमसे यारी रख या फ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

या तो हमसे यारी रख
या फिर दुनियादारी रख

ख़ुद पर पहरेदारी रख
अपनी दावेदारी रख

जीने की तैयारी रख
मौत से लड़ना जारी रख

लहजे में गुलबारी रख
लफ़्ज़ो में चिंगारी रख

जिससे तू लाचार न हो
इक ऎसी लाचारी रख!