Last modified on 12 मार्च 2009, at 18:38

तनहा क्या करता बेचारा / विज्ञान व्रत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:38, 12 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} <Poem> तनहा क्या करता बेचारा ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तनहा क्या करता बेचारा
उसको सबने मिलकर मारा

वो जिनको मक़रूज़ नहीं था
उसने उनका कर्ज़ उतारा

जीत के लौटा बाहर से तो
उसको उसके घर ने मारा

कब तक टिकता इस बस्ती में
बंजारा ठहरा बंजारा

सूरज,चांद बहुत कुछ लेकिन
भोर का तारा भोर का तारा!