Last modified on 9 मई 2009, at 06:55

ज़हर पीकर जीने चले/ विनय प्रजापति 'नज़र'

विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:55, 9 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय प्रजापति 'नज़र' }} category: गीत <poem> '''लेखन वर्ष: 2003 ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


लेखन वर्ष: 2003

ज़हर पीकर जीने चले
कच्चे-पक्के ज़ख़्म सीने चले

आँसू सूखे हुए थे
पलकों से बरसते हैं
सितारे सारी रात
चाँद को तरसते हैं

एक पूरा दिन पीने चले
कच्चे-पक्के ज़ख़्म सीने चले

महके-महके लगते हैं
गीले पलाश के पल
उड़ती फिरती रहती है
तेरी प्यास की धूल

काग़ज़ी यह आइने जले
कच्चे-पक्के ज़ख़्म सीने चले