भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुबह होगी अभी / विष्णु नागर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:12, 26 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णु नागर |संग्रह=संसार बदल जाएगा / विष्णु नाग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं दिन हूँ
या रात हूँ अंधेरी
या दिन अंधेरा हूँ
रात हूँ उजेली
या दिन हूँ कि साफ़ दीखता है
या रात हूँ कि दिया जलता है
या दिन हूँ कि डूबने वाला हूँ
या रात हूँ कि सुबह होगी अभी।