भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जावक लिलार ओँठ अँजन की लीक सोहै / मतिराम
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:48, 3 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मतिराम }} <poem> जावक लिलार ओँठ अँजन की लीक सोहै , खैय...)
जावक लिलार ओँठ अँजन की लीक सोहै ,
खैये न अलीक लोक लीक न बिसारिए ।
कवि मतिराम छाती नख छत जगमगै ,
डगमगै पग सूधे मग मैँ न धारिए ।
कसकै उफारत हौ पलक पलक यातैँ ,
पलका पे पौढ़ि श्रम राति को निवारिए ।
अटपटे बैन मुख बात न कहत बनै ,
लटपटे पेँच सिर पाग के सुधारिए ॥
मतिराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।