भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सहर सहर सोँधो सीतल समीर डोलै / देव

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:23, 3 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देव }} <poem> सहर सहर सोँधो सीतल समीर डोलै , घहर घहर घ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सहर सहर सोँधो सीतल समीर डोलै ,
घहर घहर घन घेरि कै घहरिया ।
झहर झहर झुकि झीनी झरि लायो देव ,
छहर छहर छोटी बूँदनि छहरिया ।
हहर हहर हँसि कै हिँडोरे चढ़ी ,
थहर थहर तनु कोमल थहरिया ।
फहर फहर होत पीतम का पीत पट ,
लहर लहर होत प्यारी को लहरिया ।


देव का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।