भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पतझर-१ / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:25, 18 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''पतझर - १''' नहीं सुनहले पंखो...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पतझर - १


नहीं सुनहले पंखों की
चिड़िया
गाती है
नहीं गिलहरी
हाथ उठाए
अब आती है
कोयल की
अमराई सारी
सूख गई
छाँह उंगलियाँ थाम
नहीं अब
चल पाती है।