भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऐसी आज़ाद रू इस तन में / यगाना चंगेज़ी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:45, 15 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: ऐसी आज़ाद रूह इस तन में। क्यों पराये मकान में आई॥ बात अधूरी मगर अ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐसी आज़ाद रूह इस तन में।

क्यों पराये मकान में आई॥


बात अधूरी मगर असर दूना।

अच्छी लुक़नत ज़बान में आई॥


आँख नीची हुई अरे यह क्या।

क्यों ग़रज़ दरमियान में आई॥


मैं पयम्बर नहीं यगाना’ सही।

इससे क्या कस्र शान में आई॥