भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रहेगा मुब्तलाये-कश-म-कश इन्साँ यहाँ कब तक / सीमाब अकबराबादी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:00, 27 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीमाब अकबराबादी |संग्रह= }}Category:गज़ल <poem> रहेगा मु...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


रहेगा मुब्तलाये-कश-म-कश इन्साँ यहाँ कब तक?
यह मुश्तेख़ाक पर जंगे-ज़मीनो-आसमाँ कब तक?

यह आवाज़ेदरा<ref>घंटी की आवाज़</ref>, बाँगेजरस, मुहमिल-से<ref>निरर्थक</ref> नग़्मे हैं।
चलेगा इन इशारों के सहारे कारवाँ कब तक?

मैं अपना राज़ खुद कहकर न क्यों खा़मोश हो जाऊँ?
बदल जाती है दुनिया, ऐतबारे-रज़दाँ कब तक?

ब-क़दरे-यक-नफ़सग़म माँग ले और मुतमइन हो जा।
भिखारी! यह मनाज़ाते-निशाते-जाविदाँ कब तक?


शब्दार्थ
<references/>