भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुंदन को रँगु फीको लगै / मतिराम

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:03, 29 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मतिराम }} Category:पद <poeM>कुंदन को रँगु फीको लगै, झलकै ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुंदन को रँगु फीको लगै, झलकै अति अंगन चारु गुराई।
ऑंखिन में अलसानि चितौन में, मंजु बिलासन की सरसाई॥

को बिन मोल बिकात नहीं, 'मतिराम कहै मुसकानि मिठाई।
ज्यों-ज्यों निहारिए नेरे ह्वै नैननि, त्यौं-त्यौं खरी निकसै सी निकाई॥