Last modified on 30 जुलाई 2009, at 02:58

रहना नहिं देस बिराना है / कबीर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:58, 30 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कबीर }} Category:पद <poeM>रहना नहिं देस बिराना है। यह संस...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रहना नहिं देस बिराना है।
यह संसार कागद की पुडिया, बूँद पडे गलि जाना है।
यह संसार काँटे की बाडी, उलझ पुलझ मरि जाना है॥
यह संसार झाड और झाँखर आग लगे बरि जाना है।
कहत 'कबीर सुनो भाई साधो, सतुगरु नाम ठिकाना है॥