भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऊपर समतल / प्रेम भारद्वाज

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:11, 5 अगस्त 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऊपर समतल
नीचे दलदल

मन में विष,कर
में गंगाजल

अपना अपना
कम्बल सम्बल

आज गवा कर
पछता तो कल

जीना तो है
मरना पलपल

कीचड़ कीचड
कमलदल

कोशिश करके
निकले भी हल

मौत ठिकाना
जीवन चल चल

प्रेम बढ़ाना
नफरत का हल